ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

SUPAUL: दो बच्चियों के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो महिला समेत सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों ने इस मामले में अपनी

गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: दो बच्चियों के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो महिला समेत सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। 


 30 जून को पिपरा थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में 4 युवकों द्वारा दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सुपौल एसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने 2 जुलाई को पिपरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी दोनों बेटी को गांव में रहने वाली माया और उर्मिला अपने साथ ले गयी थी। धान की रोपनी कराने के बहाने बहला फुसलाकर दोनों को ले जाया गया था। दोनों बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने सबसे पहले उर्मिला देवी नामक महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ की।


जिसके बाद महिला ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। महिला की निशानदेही पर राजेंद्र शर्मा, रामानंद कुमार, संतोष कुमार उर्फ पिंटू और  माया देवी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता