ब्रेकिंग
पत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असर

श्मशान में बेटे की जलती चिता पर कूदी मां, महिला की हालत गंभीर

MADHEPURA: मधेपुरा के सिंहेश्वर थानाक्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित शिव दयालपुर वार्ड-6 निवासी सिकेन्द्र यादव के इकलौते बेटे करण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की

श्मशान में बेटे की जलती चिता पर कूदी मां, महिला की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के सिंहेश्वर थानाक्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित शिव दयालपुर वार्ड-6 निवासी सिकेन्द्र यादव के इकलौते बेटे करण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और जान देने के लिए शमशान घाट पहुंच गई। पुत्र के वियोग में बदहवास मां ने बेटे की जलती चिता पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। 


इसी बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने चिता से महिला को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलस चुकी रंजना देवी को ग्रामीणों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रंजना देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बताया जाता है कि महिला 70% से ज्यादा जल चुकी है। सिकंदर यादव बाहर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 


एक शादीशुदा पुत्री की मौत पहले हो चुकी है। अब इकलौते पुत्र ने भी अपनी जान दे दी। बताया गया कि सुखासन वार्ड-6 निवासी सिकंदर यादव का 16 वर्ष से पुत्र करण कुमार का शव सोमवार की सुबह परिजनों ने फंदे में लटकते हुए देखा। जब तक परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने सोमवार शाम को अंतिम संस्कार किया। 


ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद सभी रात में सोने चले गए। रात होने पर रंजना देवी घर से निकली। लोगों के टोकने पर कुछ नहीं बोली। परिजन भी उसके पीछे-पीछे चलने लगे। श्मशान घाट पहुंचने पर वह चिता में कूद गई। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अब तक किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता