ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

‘ऑर्गनाइज क्राइम के बाद CM आवास में होती थी उसकी वसूली’ सम्राट ने RJD को याद दिलाया लालू-राबड़ी राज

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी को धो डाला। सम्राट ने आरजे

‘ऑर्गनाइज क्राइम के बाद CM आवास में होती थी उसकी वसूली’ सम्राट ने RJD को याद दिलाया लालू-राबड़ी राज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी को धो डाला। सम्राट ने आरजेडी को लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने वह समय भी देखा है जब सुनियोजित तरीके से अपराध करने के बाद मुख्यमंत्री आवास में बैठकर उसकी वसूली की जाती थी।


आरजेडी के सदस्यों द्वारा सदन में अपराध को लेकर सवाल उठाने पर भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में कुछ साथी विधायक क्राइम की बातें कर रहे थे लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि नीतीश कुमार की इमेज ही है सुशासन के साथ विकास करना। बिहार में अब ऑर्गनाइज क्राइम नहीं हो सकता है। नीतीश कुमार के राज में मुख्यमंत्री के आवास में बैठकर गुंडागर्दी और राजपाट नहीं चल सकता है, जिससे की अपराधीकरण हो।


उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने वह दिन भी देखा है जब बिहार में ऑर्गनाइज क्राइम होता था और बिहार के एक अणे मार्ग में बैठकर उसकी वसूली करने का काम किया जाता था। आज लोग जो सुसाशन पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए।


वहीं आरजेडी द्वारा सदन में विधायकों के पाला बदल का मामला उठाने पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, कौन कह रहा था कि बिहार में खेला होने वाला है? खेला हो गया न.. हम लोगों ने तो कहा था कि खिलौना देंगे और बच्चे को खिलौना दे दिया गया। कोई अपने आधिकारिक मीडिया प्लेटफार्म पर यह कहे कि जेडीयू के 17 विधायक गायब हो गए तो उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए।