ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‘पंजीकृत अपराधी देश की राजनीति को तय नहीं कर सकता’ सम्राट ने लालू को बताया गुंडाराज-आतंकराज का प्रतीक

PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी और आरजेडी एक दूसरे को यादवों के सच्चे हिमायती बता रहे हैं। बीजेपी द्वारा गोवर्धन पूजा के मौके पर यदुवंशी सम्मेलन

‘पंजीकृत अपराधी देश की राजनीति को तय नहीं कर सकता’ सम्राट ने लालू को बताया गुंडाराज-आतंकराज का प्रतीक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी और आरजेडी एक दूसरे को यादवों के सच्चे हिमायती बता रहे हैं। बीजेपी द्वारा गोवर्धन पूजा के मौके पर यदुवंशी सम्मेलन करने पर भड़के लालू ने इस्कॉन मंदिर से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था और बीजेपी नेताओं को गो हत्या कराने वाला बताया था। लालू के आरोप बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि एक पंजीकृत अपराधी देश की राजनीति को तय नहीं कर सकता है।


लालू यादव द्वारा यह कहने पर कि बीजेपी समाज को तोड़ने का काम करती है, इसपर पलटवार करते हुए सम्राट ने कहा है कि लालू प्रसाद तो अब मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लालू प्रसाद हैं कौन? उनसे तो बात करना ही बेकार है। लालू को नीतीश और उनकी पार्टी के लोगों ने सजा करवा दिया और राहुल गांधी ने सदन में ऑर्डिनेंश फाड़कर उनको हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। 


सम्राट ने कहा कि लालू यादव के पास अगर कोई सवाल है तो उन्हें नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहिए कि उन्होंने उनकी राजनीति को क्यों समाप्त करा दिया। लालू प्रसाद कोई राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रहे। क्या एक पंजीकृत अपराधी इस देश की राजनीति को तय कर सकता है? लालू प्रसाद गुंडाराज और आतंकराज के प्रतीक हैं। लालू प्रसाद का यही परिचय है और कुछ नहीं।