Hindi News / news / समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में...

समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 22, 2019, 10:25:45 AM

समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं. युवक राजेश कुमार एक बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे, तभी अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग से घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने आशंका जताई है कि हमलावर बच्चे की किडनैपिंग के मकसद से पहुंचे थे. जिसका विरोध करने पर गोली मार दी गई. हालांकि पुलिस का मानना है कि जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है. फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल और आसपास में इलाके में अफरातफरी मच गई. छात्र और उन्हें स्कूल छोड़ने आए अभिभावक इधर-उधर भागने लगे. घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट