ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

10 दिन पहले ब्याही गई युवती की हत्या, पुलिस ने जलती चिता से अधजली लाश निकाली

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर देसुआ गांव में महज 10 दिन पहले ब्याही गयी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि ससुराल के लो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर देसुआ गांव में महज 10 दिन पहले ब्याही गयी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि ससुराल के लोगों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है. मृतक के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है. 


मृतका के पिता सुरेश राय ने एफआईआर में कहा है कि दस दिन पहले ही उनकी बेटी नीतू की शादी देसुआ के कमलेश राय से हुई थी. बुधवार की दोपहर उन्हें जानकारी मिली कि ससुराल वालों ने नीतू की हत्या कर लाश को जलाने के कहीं ले गये हैं. परिजन जब उसके ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लटका हुआ था. फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि देसुआ स्टेशन के पास एक सूनसान जगह पर युवती की  लाश को जलाया जा रहा है. 


पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक लाश जल रही थी लेकिन कोई वहां नहीं दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस ने अधजली लाश को बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम  के लिए भेज दिया है. पुलिस जब नीतू के ससुराल पहुंची तब सभी लोग वहां से फरार थे. जब घर के दरवाजे को तोड़ा गया तो उस वक्त भी छत से कपड़े का फंदा लटका हुआ मिला. वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के अगले दिन से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले टॉर्चर करते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता