Hindi News / news / समस्तीपुर में ससुराल आए युवक की हत्या, स्कूल में मिला शव

समस्तीपुर में ससुराल आए युवक की हत्या, स्कूल में मिला शव

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Oct 20, 2019, 9:53:28 AM

समस्तीपुर में ससुराल आए युवक की हत्या, स्कूल में मिला शव

- फ़ोटो

SAMASTIPUR:  समस्तीपुर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजपुर थाना के भेरोखडा राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में ही एक शख्स की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. 

युवक पूसा थाना के भुस्कॉल गांव का रहने वाला था. जो भेरोखड़ा में अपने ससुराल आया हुआ था. कल रात से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा था. परिजन खोजबीन में लगे ही थे कि रविवार की सुबह में लोगों ने स्कूल परिसर में ही उसकी डेडबॉडी देखी. 

शरीर पर हालांकि कोई स्पष्ट निशान नहीं दिख रहा है जिससे यह पता चले कि हत्या किस चीज से की गई है. आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई हो. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके है. मृतक के पिता का आरोप है कि उसका अपने ससुराल वाले और पत्नी से अच्छे संबंध नहीं चल रहे थे. इस हत्या में ससुराल वालों के ही हाथ होने का आरोप लगाया है.