ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

समस्तीपुर में कैदी ने इलाज करने आई महिला चिकित्सक से किया छेड़खानी, सुप्रीटेंडेंट ने दिया अजीब जवाब

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां दलसिंहसराय जेल में बंद एक कैदी पर महिला चिकित्सक ने इलाज के दौरान छेड़खानी करने क

समस्तीपुर में कैदी ने इलाज करने आई महिला चिकित्सक से किया छेड़खानी, सुप्रीटेंडेंट ने दिया अजीब जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां दलसिंहसराय जेल में बंद एक कैदी पर महिला चिकित्सक  ने  इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, जेल में जांच के लिए पहुंची महिला चिकित्सक के साथ कैदी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के दलसिंहसराय जेल में बंद कैदी शिवम कुमार को सुबह से ही पूरे शरीर में दर्द हो रहा था जिससे वह काफी बैचेन था। जिसको लेकर इस जेल में बंदी अन्य कैदी द्वारा भी तेल से मालिश कर रहे थे, लेकिन आराम नहीं मिला। लेकिन, इसके बाबजूद बंदी के ठीक नहीं होने पर जेल में प्रतिनियुक्त महिला चिकित्सक डॉ. निजहत जहां को इलाज के लिए बुलाया गया। इसके बाद महिला चिकित्सक ने इलाज के दौरान बंदी पर छेड़खानी करने की बात कही है। फिलहाल कैदी की खराब स्थिति को देखते हुए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

सुप्रीटेंडेंट का जवाब 

वहीं, महिला चिकित्सक के साथ हुई छेड़खानी के इस घटना की पुष्टि सिविल सर्जन डा. एसके चौधरी ने की है। वहीं, जेल उपाधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि कारा में बंद एक बंदी शिवम कुमार बीमार था। उसके प्राथमिक उपचार को लेकर आई महिला चिकित्सक डॉ. निजहत जहां के साथ जेल में तैनात पुलिस जवान, कंपाउंडर मिश्रा के साथ अन्य बंदी की मौजूदगी में इलाज किया गया। बंदी अपना हाथ पांव इधर उधर चला रहा था इस दौरान हो सकता है हाथ कहीं गलत जगह लग गया होगा। उन्होंने कहा कि, वहां मौजूद किसी जेल कर्मी के द्वारा इस तरह की घटना होने से इनकार किया गया है।


इधर, महिला चिकित्सक के द्वारा घटना को लेकर सिविल सर्जन को सूचना दी गई है। घटना को लेकर वरीय अधिकारी को अवगत करा दी गई है। जबकि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।