ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

समस्तीपुर में जन विश्वास यात्रा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से तेजस्वी का स्वागत

SAMASTIPUR: तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर हैं। पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं और अपनी बातें रख रहे हैं। आज यात्रा का छठा दिन है। तेजस्वी आज वैशाली, समस्तीपुर,

समस्तीपुर में जन विश्वास यात्रा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से तेजस्वी का स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर हैं। पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं और अपनी बातें रख रहे हैं। आज यात्रा का छठा दिन है। तेजस्वी आज वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी दौरे पर हैं। जन विश्वास यात्रा के क्रम में वैशाली के बाद तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 


तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। अपने समर्थकों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों? आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए। सब मिलकर नया बिहार बनाइये..


दस लाख नौकरी देने के अपने वायदे को दुहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री तो नहीं बने फिर भी सिर्फ 17 महीने में 5 लाख लोगों को उसी मुख्यमंत्री के हाथों नौकरी दिलवाने का काम किया जो 2020 में कहते थे कि कैसे नौकरी देगा, पैसा अपने बाप के पास से लाकर देगा क्या? तेजस्वी यादव ने लोगों से 3 मार्च को पटना में आहूत रैली में भागीदारी के लिए भारी संख्या पहुंचने की अपील की। इससे पहले समस्तीपुर में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के बैनर पोस्टर लिये कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता