ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी की हत्या के विरोध में हंगामा, आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी राजू सिंह की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा।

समस्तीपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी की हत्या के विरोध में हंगामा, आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी राजू सिंह की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारे एनएच-28 पर देखी जा रही है। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं।


गौरतलब है कि बीते दिनों मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में हथियारबंद अपराधियों  बालू-गिट्टी कारोबारी राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। गौरतलब है कि बीते पांच दिनों के भीतर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हत्या की यह दूसरी वारदात सामने आई है।


 5 दिन पहले ही उप मुखिया शशिनाथ झा को अपराधियों ने पंचायत से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मंगलवार को गिट्टी-बालू व्यवसायी राजू सिंह की हत्या कर दी गयी। वही पिछले 5 दिनों में दो बैंक लूट और हत्या की दो वारदात से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एनएच-28 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। 


घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। वही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है।