ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Samastipur Crime News: जंग का मैदान बन गया सरकारी स्कूल, मामूली बात पर लड़कों ने पीट-पीटकर ले ली सातवीं के छात्र की जान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सातवीं के छात्र की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर जान ले ली। मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने छात्

Samastipur Crime News: जंग का मैदान बन गया सरकारी स्कूल, मामूली बात पर लड़कों ने पीट-पीटकर ले ली सातवीं के छात्र की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सातवीं के छात्र की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर जान ले ली। मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने छात्र की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है।


मृतक छात्र की पहचान विशनपुर गांव के रहने वाले आनंद राय के 13 साल के बेटे अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है। अमरनाथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर का सातवीं का छात्र था। हर दिन की तरह अमरनाथ समय से स्कूल पहुंच गया था। पहली पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद स्कूल में लंच ब्रेक हुआ। इसी दौरान किसी बात को लेकर अमरनाथ का विवाद साथी छात्रों से हो गया।


देखते ही देखते बात बढ़ गई और आरोपी छात्रों ने मिलकर अमरनाथ की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है।