Hindi News / news / बिहार के एक पूर्व मंत्री के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, दशहत...

बिहार के एक पूर्व मंत्री के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, दशहत में परिवार के लोग

1st Bihar Published by: Updated May 27, 2020, 10:35:34 AM

बिहार के एक पूर्व मंत्री के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, दशहत में परिवार के लोग

- फ़ोटो

SAMASATIPUR: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी के घर पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. जिसके बाद परिवार के लोग दहशत में है. यह घटना समस्तीपुर के मोरवा के गुणाय बसही की घटना. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है सात अपराधी आए और पूर्व मंत्री के घर पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने इसकी पुलिस से शिकायत की है. 

शिकायत के बाद पुलिस घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है. इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि 2015 में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री बैद्यनाथ साहनी ने नीतीश कुमार की सरकार से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थेसमस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं.