ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

समर्थन जुटाने रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक आज

DESK : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सूबे में सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है. राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में समर्थन और वोट जुटाने के लिए राज्यों का सघ

समर्थन जुटाने रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक आज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सूबे में सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है. राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में समर्थन और वोट जुटाने के लिए राज्यों का सघन दौरा कर रहे हैं. शुक्रवार को यशवंत सिन्हा अपनी जन्मभूमि बिहार में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अभियान पूरा करने के बाद देर शाम अपनी कर्मभूमि रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. यशवंत सिन्हा आज शनिवार को कांग्रेस के सांसद और विधायक समेत अन्य विधायकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए उनसे समर्थन की मांग करेंगे.


विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा को लेकर बैठक करेंगे. इसके बाद वो प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत दिल्ली से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे. इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा रांची पहुंचे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुके देकर उनका स्वागत किया. साथ ही उनके समर्थन में अपने सभी विधायकों के एकजुट होने की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा को पूरा समर्थन रहेगा, पार्टी का पूरा समर्थन यशवंत सिन्हा के साथ है.


बता दें कि, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से पहले 4 जुलाई को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने झारखंड दौरे के दौरान एनडीए विधायकों-सांसदों के साथ बैठक के बाद झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनके पुत्र हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन मांगा था. झामुमो ने उसी दिन उन्हें समर्थन का संकेत दे दिया था. इसके कुछ दिन बार पार्टी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन देने की घोषणा कर दी. समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू ने झामुमो के प्रति आभार जताया.

टैग्स