ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर को लग रहा डर, कहा- हो सकता है एनकाउंटर

DESK : सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर को अब अपनी ही जान का डर सताने लगा है. दूसरे को मारने वाला गैंगस्टर को अब डर है कि हरियाणा पुलिस उसका फर्ज एनकाउंटर

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर को लग रहा डर, कहा- हो सकता है एनकाउंटर
Anamika
2 मिनट

DESK : सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर को अब अपनी ही जान का डर सताने लगा है. दूसरे को मारने वाला गैंगस्टर को अब डर है कि हरियाणा पुलिस उसका फर्ज एनकाउंटर कर सकती है. 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सुरक्षा की मांग करते हुए गैंगस्टर ने कहा है कि विकास दुबे की तर्ज पर हरियाणा पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है. 

अपनी याचिका में उसने कहा कि 31 जुलाई को हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डबवाली में उसके खिलाफ हत्या और विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था. अभी वह राजस्थान के भरतपुर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है और हरियाणा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाना चाहती है. याचिका में उसने सुरक्षा तथा पेशी के दौरान हाथ पैर बांधकर पेश करने की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है. 

बता दें कि लॉरेंस बिश्रोई के उपर अवैध वसूली, रंगदारी, हत्या और फायरिंग के कई मामले राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्ज है. वह साल 2018 में फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया था.