ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

साला -साली के शादी में आए जीजा की गई जान, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके अथमलगोला से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां साला-साली की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत हो गई है। इस हत्या के पीछे की वजह और हत्या

साला -साली के शादी में आए जीजा की गई जान, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके अथमलगोला से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां साला-साली की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत हो गई है। इस हत्या के पीछे की वजह और हत्यारा को लेकर इस शादी समारोह में शामिल हुए लोगों को किसी भी तरह की कोई भी जानकारी नहीं है। 


दरअसल, अथमलगोला लहेरिया टोला गांव में साले की शादी में आए जीजा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस युवक का शव अथमलगोला के सबनीमा मे एनएच किनारे एक ऑटो में था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से हत्या की शिकायत किए जाने के बाद छानबीन तेज कर दी गयी है। पुलिस जल्द  ही इस मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैया गांव निवासी जोगी राय का पुत्र विकास राय (27) के रूप में हुई है। यह अपने साली और साले की शादी में शरीक होने पहुंचा था। इसके साले की शादी दो दिन पहले हो चुकी थी और साली की शादी शनिवार को होनी थ। लेकिन,साली के शादी से पहले ही विकास की संदेहास्पद ढंग से मौत हो गई। हालांकि, मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या उसके ससुराल वालों से ही कर डाली है। 


इधर, इस घटना को लेकर अथमलगोला प्रभारी थानाधयक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस कारण की जानकारी मिल पाएगी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों से पुलिस ने थाने में बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि चार साल पहले ही विकास की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और भी बुरा हाल है।