Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा Bihar Elections 2025 : दूसरे चरण में सीमांचल से शाहाबाद तक एनडीए की अग्निपरीक्षा, 26 सीटों पर पिछली बार एक भी जीत नहीं मिली थी Success Story: कौन हैं IPS अजय कुमार? जिन्हें डिप्टी CM ने डरपोक, कायर और निकम्मा कहा, जानिए पूरी कहानी Bihar Election 2025 : पटना जिले में प्रचार खर्च की रिपोर्ट, मोकामा की वीणा देवी सबसे आगे; दीघा की दिव्या गौतम सबसे पीछे
1st Bihar Published by: Updated Sun, 11 Dec 2022 09:42:32 AM IST
- फ़ोटो
DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया गया है। वहीं, अबतक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। ये दोनों आज दोपहर डेढ़ बजे रिज मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की भी सूचना है।
बता दें कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रासिल सिंह के बारे में कहा जाता है कि, वह हिमाचल के सचिवालय में चालक के तौर पर काम किया करते थे। अब उसी सचिवालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर उनके बेटे सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरे राज्य की गाड़ी चलाएंगे। वहीं, पार्टी ने सुक्खू को हिमाचल का कमान देकर यह साफ़ कर दिया है कि, अब सिर्फ परिवारवाद से बात नहीं बनेगी। बताया जाता है कि, छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद बनी खाई को भरना कांग्रेस के लिए इतना भी आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार पार्टी ने यह निर्णय लिया, अब इस निर्णय से पार्टी के अंदर यह संदेश जाएगा कि पार्टी अब आम परिवार से आने वाले लोगों और संगठन से जुड़ें हुए लोगों को तरजीह दे रही है।
जानकारी हो कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले के नदौण सीट से विधायक है। इनके ही देखरेख में पार्टी ने हमीरपुर जिले के पांच में से चार पर जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट निर्दलीय के पक्ष में गई है। ऐसे में पार्टी के अंदर सुक्खू की दावेदारी और भी मजबूत हुई। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सांसद होना भी इनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है। यदि प्रतिभा सिंह खुद सीएम बनने का निर्णय लेती तो किसी एक विधायक को इस्तीफा देना पड़ता। ऐसे में एक साथ लोकसभा और विस सीट के उपचुनाव होते।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को मुख्यमंत्री चुनने के बाद पार्टी नेताओं ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।