ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

सीट शेयरिंग के लिए सहयोगियों से जल्द संपर्क साधेगी कांग्रेस! जनवरी के पहले हफ्ते में हो सकती है बैठक

DELHI: लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी गतिविधिया तेज हो गई है। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने 28 दलों के इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए कांग्

सीट शेयरिंग के लिए सहयोगियों से जल्द संपर्क साधेगी कांग्रेस! जनवरी के पहले हफ्ते में हो सकती है बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी गतिविधिया तेज हो गई है। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने 28 दलों के इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस जल्द ही सहयोगी दलों से संपर्क साधेगी। कांग्रेस जनवरी के पहले हफ्ते में सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी और सीट शेयरिंग फॉर्मूले तय करेगी।


दरअसल, केंद्र की सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए 28 दलों ने साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा नहीं हो सकी थी। लोकसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है ऐसे में कांग्रेस सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही गठबंधन में शामिल दलों के साथ संपर्क साधेगी। कहा जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सकती है।


हालांकि, गुरुवार को ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लड़ेगा लेकिन बंगाल में वह अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी। उधर, उदद्धव ठाकरे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हम टूट के बावजूद महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हैं। पिछले चुनाव में 18 सीटों पर जीते थे। इस बार भी इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

टैग्स