1st Bihar Published by: Niraj Singh Updated Nov 17, 2019, 6:20:43 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही सहरसा पुलिस महकमे से कहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चार एएसआई को सस्पेंड कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक बिहरा थाना, सदर थाना, पतरघट ओपी और सिमरी बख्तियारपुर थाना के एएसआई को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड किया है.
सहरसा पुलिस कप्तान ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर यह बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बिहरा थाना के ASI सतेंद्र कुमार सिंह, सदर थाना के ASI धन बिहारी मिश्रा, पतरघट ओपी के ASI जितेंद्र कुमार पांडेया और सिमरी बख्तियारपुर थाना के ASI अजय कुमार को निलंबित किया गया है.