Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए...
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 07 Sep 2024 06:45:46 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA: सहरसा में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 47 लाख रूपये के गबन का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। धान अधिप्राप्ति में गबन का मामला सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षेत्र के बरहशेर में सामने आया है जहां पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर करीब 47 लाख रुपए गबन का आरोप लगा है। जिसे लेकर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सत्तर कट्टैया नीरज कुमार कंठ ने बिहरा थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है।
भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा कि सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बरहशेर पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में 94 किसानों से कुल 592.660 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई। पैक्स को उक्त अधिप्राप्ति मात्रा के समतुल्य कुल 403.008 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम सहरसा को करनी थी। लेकिन पैक्स द्वारा कुल 261 एमटी सीएमआर की आपूर्ति ही राज्य खाद्य निगम सहरसा को की गई है।
इस प्रकार पैक्स द्वारा 142.008 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम सहरसा को नहीं की गई। बता दें कि बरहशेर पैक्स द्वारा इकरार नामित राईस मील मीना राईस मील गोरहो को कुल 380.025 एमटी धान की आपूर्ति की गई। इस प्रकार पैक्स में कुल 212.635 एमटी धान की मात्रा भंडारित रहनी चाहिए थी। लेकिन भौतिक सत्यापन के क्रम में पैक्स के गोदाम में धान की मात्रा शून्य पाई गई।
इस प्रकार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा कुल 212.635 एमटी सरकारी धान को खुले बाजार में बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि 46 लाख 94 हजार 980 रूपये व 80 पैसे का गबन कर लिया गया है। बरहशेर पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर पांडेय पिता स्व सत्यनारायण पांडेय, ग्राम मझौल, थाना बिहरा व पैक्स प्रबंधक श्यामानंद चौधरी, पिता स्व विश्वनाथ चौधरी, ग्राम पो- बरहशेर, थाना बिहरा के विरूद्ध सरकारी राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।