ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सहरसा में कंझावला जैसी घटना, एक्सीडेंट के बाद ऑटो ड्राईवर ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, युवक की हालत नाजुक

SAHARSA: दिल्ली के कंझावला जैसी घटना बिहार के सहरसा में भी सामने आई है। जहां मंगलवार की देर रात ऑटो ड्राइवर ने टक्कर के बाद ऑटो से डेढ़ किलोमीटर तक 25 साल के युवक को घसीटा। युवक की

सहरसा में कंझावला जैसी घटना, एक्सीडेंट के बाद ऑटो ड्राईवर ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, युवक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: दिल्ली के कंझावला जैसी घटना बिहार के सहरसा में भी सामने आई है। जहां मंगलवार की देर रात ऑटो ड्राइवर ने टक्कर के बाद ऑटो से डेढ़ किलोमीटर तक 25 साल के युवक को घसीटा। युवक की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने पैर काटने तक की बात कह दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


घटना बिहरा थाना अंतर्गत अगवानपुर-सहरसा रोड स्थित बिहरा के ब्रह्मस्थान के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक की पहचान कोमल किशोर सिंह है जो नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव अंतर्गत वार्ड नं 14 का रहने वाला है। मंगलवार को युवक अपने दादा की मौत की खबर सुनकर मुंगेर से अपने गांव हेमपुर बाइक से जा रहा था। 


रास्ते में बिहरा थाना अंतर्गत अगवानपुर-सहरसा रोड स्थित ब्रह्मस्थान के पास ऑटो चालक ने बाईक सवार को ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद युवक का पैर ऑटो में फंस गया और ऑटो चालक बाईक सवार युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को आवाज दिया लेकिन वो नहीं सुना और आगे बढ़ता रहा।


 कुछ दूर आगे जाने के बाद ऑटो चालक ने रास्ते में ही युवक को  फेंककर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 102 नंबर की एम्बुलेंस गाड़ी को फोन करके बुलाया और जख्मी युवक को एम्बुलेंस पर चढ़ाकर सदर अस्पताल ले गये। जहां युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस घटना में युवक का  पैर डैमेज हो गया और अब डॉक्टरों पैर काटने की बात कही है। डॉ० शिवम ने बताया कि पैर में गंभीर चोट आया है जिसके कारण दाहिना पैर ज्यादा डैमेज हो गया है। मरीज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता