ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सहरसा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

SAHARSA: खूशियों के मौके पर हर्ष फायरिंग कर कुछ लोग अपना स्टेटस दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपने रवैय्ये से बाज नहीं आते है। अक्सर शादी समारोह, रिसेप्शन, बर्थडे, तिलक समारोह

सहरसा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खूशियों के मौके पर हर्ष फायरिंग कर कुछ लोग अपना स्टेटस दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपने रवैय्ये से बाज नहीं आते है। अक्सर शादी समारोह, रिसेप्शन, बर्थडे, तिलक समारोह में ऐसे लोग फायरिंग करते देखे जाते हैं। यूं कहे कि हर्ष फायरिंग का ट्रेड ही मानो चल गया है। ऐसे लोगों को कानून का भी डर नहीं है। सहरसा में हर्ष फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां जयमाला के दौरान मुंह ढककर एक शख्स रायफल से फायरिंग करते दिखा।


वायरल यह वीडियो सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के गोलमा गांव का है। वायरल वीडियो बीते 14 दिसंबर का है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शादी समारोह में जयमाला हो रहा है और सामने में महफ़िल में बैठा एक शख्स मुंह ढककर रायफल से फायरिंग कर रहा है। इस शख्स को पुलिस का मानो कोई भय नहीं है। यह लगातार फायरिंग करते नजर आ रहा हैं। जिस तरह से यह शख्स महफ़िल में बैठकर फायरिंग कर रहा है बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किसी को गोली भी लग सकती थी और मौतें भी हो सकती थी। खूशियों का यह मौका अचानक गम में बदल सकता था लेकिन इस शख्स को बिल्कुल इससे कोई लेना देना नहीं था। 


दरअसल  सौरबाजार थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को शादी थी। जमालपुर खगड़िया से बारात गोलमा गांव पहुंची थी। बारात लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर वर और वधू एक दूसरे को जयमाला पहना रहे थे। तभी इस दौरान स्टेज से नीचे कुर्सी पर बैठा एक शख्स राइफल निकालकर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान उसने तीन राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग उसकी ओर देखने लगे। उसकी सारी करतूत लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर ली। 


अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को भी हुई। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी शख्स फायरिंग करते वीडियो में दिख रहा है। उसे चिन्हित कर शख्स कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस हर्ष फायरिंग कर रहे इस शख्स पर क्या कार्रवाई करती है। क्योंकि यदि ऐसी हरकत करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो उनका मनोबल और बढ़ेगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता