ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

DELHI: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्स में जाकर शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम सब दुआ करते हैं कि शारदा जी जल्द स्वस्थ हों। शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने परिजनों से भेंट की। रोहित सिंह ने कहा शारदा जी हमारे राज्य की विभूति हैं। रोहित सिंह ने आगे कहा कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना छठी मईया से करते हैं।


मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की और शारदा सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा उनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का भरोसा दिलाया। 


वही पीएम मोदी की बातचीत के बाद शारदा सिन्हा के बेटे ने कहा कि मां अभी वेंटिलेटर पर है. मैने मां से मुलाकात की है। उन्होंने आंखों से इशारों में बात की है। पीएम मोदी ने फोन कर मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर की टीम लगातार मां की देखरेख में लगे है। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलायी जा रही है।शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामनाशाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

टैग्स