ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

सफलता के 9 साल: धूमधाम से मनाया गया पनोरमा ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह

PURNEA: पूर्णिया के बाईपास रोड स्थित ई-होम्स पनोरमा में रविवार को पनोरमा ग्रुप ने अपना 9वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस भव्य समारोह का शुभारंभ पूर्व डीआईजी अरविंद ठाक

सफलता के 9 साल: धूमधाम से मनाया गया पनोरमा ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के बाईपास रोड स्थित ई-होम्स पनोरमा में रविवार को पनोरमा ग्रुप ने अपना 9वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस भव्य समारोह का शुभारंभ पूर्व डीआईजी अरविंद ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्णिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. देवी राम और ठाकुर रामनारायण सिंह भी शिरकत किये। इस मौके पर इन्होंने पनोरमा ग्रुप के योगदान की सराहना की।


डॉ. देवी राम और ठाकुर रामनारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "2016 से पनोरमा ग्रुप ने रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जिस प्रकार से लगातार कार्य किया है, वह पूर्णिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पनोरमा ग्रुप ने न केवल रियल एस्टेट में बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।"


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पटना से आए पूर्व डीआईजी अरविंद ठाकुर ने पनोरमा ग्रुप की सराहना करते हुए कहा, "श्री संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पनोरमा ग्रुप ने पूर्णिया को रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। यह संजीव मिश्रा और पूरे पनोरमा ग्रुप के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज पनोरमा ग्रुप कोशी सीमांचल के लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बना चुका है।"


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, "हमारी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है कि पनोरमा ग्रुप ने केवल 9 वर्षों में ही बिहार में एक मजबूत पहचान बनाई है। रियल एस्टेट के साथ-साथ हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पनोरमा ग्रुप ने हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं और हम आगे भी इसी तरह समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।"

टैग्स