ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सड़क पर उतरेंगे जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार के खिलाफ अंबेडकर मूर्ति के पास जाकर करेंगे मौन सत्याग्रह

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज से मौन धरना प्रदर्शन पर हैं। मांझी सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करेंगे। वर्तमान सीएम नीतीश कु

सड़क पर उतरेंगे जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार के खिलाफ अंबेडकर मूर्ति के पास जाकर करेंगे मौन सत्याग्रह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज से मौन धरना प्रदर्शन पर हैं। मांझी सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करेंगे। वर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ जो विवादित बयान दिया उसको लेकर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा आज मौसड़क पर उतरेंगे जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार के खिलाफ अंबेडकर मूर्ति के पास जाकर करेंगे मौन सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन कर रही है। 


दरअसल,  पार्टी के तरफ से कहा गया कि श्याम सुंदर शरण ने कहा कि जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर किया है, निश्चित तौर पर उसका विरोध लगातार हो रहा है। पूरे देश के दलित वर्ग का अपमान करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इसको लेकर पार्टी लोगों के बीच जाकर अपनी बात को रखेगी। आज पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी कार्यकर्ताओं के साथ पटना के अंबेडकर मूर्ति के पास मौन सत्याग्रह करेंगे। 


वहीं, इसको लेकर पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार सदन के अंदर दलित नेता का अपमान किया गया है। इसको लेकर दलित वर्ग के लोगों के बीच भी काफी गुस्सा है। पार्टी के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता भी आज पटना पहुंच चुके हैं। पटना में अंबेडकर मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करेंगे। अंबेडकर दलित समाज से आते थे इसीलिए हम अब लोग अपनी बातों को मौन रूप से अंबेडकर साहब को कहने का काम करेंगे। 


आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे। जीतन राम मांझी ने जातीय गणना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया और उसे गलत बताया। उनके आरोपों पर नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तुम-तड़ाक पर उतर गए। उन्होंने कहा कि ये मेरी मूर्खता से ये सीएम बना था। नीतीश के इस बयान के बाद सदन में मांझी धरने पर बैठ गए थे। अब उनकी पार्टी  नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है।