ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

सड़क पर लगी इनोवा गाड़ी चोरी कर भागे रहे युवक गाड़ी सहित धराया, जमकर हुई धुनाई

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ताजा मामला चोरी से जुड़ा हुआ है। जहां सड़क पर लगी एक कार चोरी कर भाग रहे युवक को बुरी तरह से पिटा गया है।

सड़क पर लगी इनोवा गाड़ी चोरी कर भागे रहे युवक गाड़ी सहित धराया, जमकर हुई धुनाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ताजा मामला चोरी से जुड़ा हुआ है। जहां सड़क पर लगी एक कार चोरी कर भाग रहे युवक को बुरी तरह से पिटा गया है। इसके बाद इस घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी चर्चा की जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस टीम को भी दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा हीरो होंडा एजेंसी के समीप इनोवा गाड़ी की चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड नंबर चार निवासी विजयानंद महतो के पुत्र विनोद महतो के रूप में हुई है। 


वहीं, इस संबंध में भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर निवासी संदीप कुमार ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि बीते रात्रि साढ़े नौ बजे के लगभग मुजफ्फरा स्थित हीरो होंडा एजेंसी के समीप इनोवा गाड़ी सड़क किनारे लगा कर कुछ स्थानीय लोगों के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान युवक ने अपनी चाभी से इनोवा गाड़ी को स्टार्ट कर लेकर भाग रहा था। इसी दौरान भाग रहे इनोवा गाड़ी ने पुराना बस स्टैंड के समीप एक मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। उसी समय वह गाड़ी बंद हो गई।


उसके बाद जब वहां से गाड़ी लेकर भागने की कोशिश किया गया तो स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसे घेर लिया गया। इसी दौरान कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर बाद में पुलिस को सौंप दिया। संदीप कुमार ने बताया कि बेगूसराय स्थित एक नजदीकी व्यक्ति का उक्त इनोवा गाड़ी मांग कर चला रहे थे। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही इनोवा गाड़ी की चेचिस व रजिस्ट्रेशन नम्बर से सत्यापन की जा रही है‌। 


उधर, गाड़ी चोरी के आरोपी युवक का रिश्तेदार ने वीरपुर थाना पर पहुंचकर बताया कि वह मानसिक रूप से अर्द्ध विक्षिप्त है। वह अपने रिश्तेदार के यहां खरमौली में वीरपुर का श्री कृष्णाटमी मेला  देखने के लिए आया था। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की मानसिक बिमारी है इस वजह से ऐसी हरकत करता है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता