ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सड़क हादसे में गई चाचा - भतीजे की जान, छठ में आया था गांव, दो दिन बाद होना था वापस

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति एक ही परिवार का है दोनों चाचा - भतीजा है। इस घटना में पहले चाचा फ

सड़क हादसे में गई चाचा - भतीजे की जान, छठ में आया था गांव, दो दिन बाद होना था वापस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है।  बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति एक ही परिवार का है दोनों चाचा - भतीजा है। इस घटना में पहले चाचा फिर भतीजे की मौत की सुचना प्राप्त हो रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में उतरा चौक स्थित एसएच -75 पर हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के पकड़शाम निवासी जोगी पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राजा पासवान के रूप में हुई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान बजरंगी पासवान के रूप में हुई है। दोनों मृतक युवक आपस में चाचा व भतीजा था। घायल भतीजे की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को दरभंगा में हो गई। 


इधर, एक ही साथ घर से दो अर्थियां उठने से परिवार में काफी दुःख का माहौल है। परिजन इसको लेकर काफी विलाप कर रहे हैं। बता दें कि, इस घटना में मृत  बजरंगी पासवान अहमदाबाद में मजदूरी का काम करता था। जबकि, राजा पासवान मुंबई में मजदूरी करता था। दोनों छठ पर्व मनाने घर आए हुआ था। जो दो दिन बाद इन दोनों को वापस से अपने काम पर जाना था। स्वजन ने बताया कि गुरुवार की शाम बजरंगी व राजा साहरघाट बाजार घर का सामान लाने गया था। बाजार से वापस लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया। 


बताया जा रहा है कि, मृतक राजा पासवान अपने पांच भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था। जबकि बजरंगी पासवान चार भाई बहन में सबसे छोटा था। इस  घटना के बाद से परिवार सदमे में है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, इसको लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजे की पहल की जाएगी। इस घटना की सूचना पर गांव में सभी लोगों की आखें नम है। गांव में मातम का माहौल है।