1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2020, 1:35:35 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. पहली घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज NH-139 के पास की बताई जा रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस जोरदार टक्कर के बाद एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
इधर दूसरी घटना बारुण के NH2 की है जहां एक पिकअप वैन की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. दोनों घटनाओं में मृतकों की पहचान नेगा विगहा गांव निवासी गिजेंद्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह और मांडू के अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र सरफराज आलम के रूप में की गई है.
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा है. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.