1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jan 05, 2021, 1:27:00 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD : औरंगाबाद के नबीनगर एनटीपीसी मुख्य पथ पर मेंहु पुल के पास सड़क हादसे में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मृतक की पहचान दाउदनगर पासवान टोला निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है. हादसे की सूचना जैसे ही मृतक के घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों ने खूब बवाल काटा.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.