सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद हुआ हंगामा, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

1st Bihar Published by: Updated Feb 20, 2021, 12:12:06 PM

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद हुआ हंगामा, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

- फ़ोटो



ARRAH:- सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आज जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। पीरो-बिहियां के रामदास टोला के पास घंटों आवागमन बाधित रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ को आक्रोशित लोगों ने मौके से भगा दिया। लोगों के हंगामे से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। गौरतलब है कि देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीन युवकों को कुचल डाला जिसमें 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी घटना से आक्रोशित लोगों ने आज शव के साथ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।