ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, कई अजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA : आज मंगलवार का दिन होने के कारण बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक इसलिए ख़ास है क्योंकि ये साल 2022 की आखिरी कैबिनेट बैठक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में कई

साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, कई अजेंडों पर लगेगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज मंगलवार का दिन होने के कारण बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक इसलिए ख़ास है क्योंकि ये साल 2022 की आखिरी कैबिनेट बैठक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 11:30 बजे से बैठक होगी। सभी संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था जिसके बाद तैयारी पूरी की गई थी। 




युवाओं ने इस बैठक से काफी आस लगा रखी है। उन्हें उम्मीद है कि कैबिनेट की इस बैठक में नौकरी से जुड़े अजेंडों पर भी मुहर लग सकती है। इससे पहले  20 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी जिसमें 13 एजेंडों को हरी झंडी मिली थी। डायल 112 के लिए 7808 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गयी थी। वहीं औरंगाबाद के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सुमन को लगातार अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया था।




पुलिस विभाग में 67 हजार 735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए हरी झंडी मिली थी। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर सीधी नियुक्ति के 48447 पद एवं द्वितीय चरण के 19288 पद समेत कुल 67735 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रभाव से सामान्य भविष्य निधि अंशदान पर एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख की ऊपरी सीमा निर्धारित करने के लिए नियमावली में संशोधन किया गया था। अब देखना होगा कि आज की कैबिनेट बैठक में किन अजेंडों पर मुहर लगती है। 

टैग्स