ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

रूपेश हत्याकांड के 12 दिन : अपनी ही थ्योरी में उलझी पुलिस, अब बाइकर्स को उठा कर रही पूछताछ

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या को 11 दिन गुजर चुके हैं और आज 12वें दिन पुलिस से इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में कोई खुलासा कर पाती है या नहीं इस पर नजरें टिकी ह

रूपेश हत्याकांड के 12 दिन : अपनी ही थ्योरी में उलझी पुलिस, अब बाइकर्स को उठा कर रही पूछताछ
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या को 11 दिन गुजर चुके हैं और आज 12वें दिन पुलिस से इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में कोई खुलासा कर पाती है या नहीं इस पर नजरें टिकी हुई हैं.

कोई सुराग नहीं मिला

अब तक पुलिस ने रूपेश हत्याकांड को लेकर कोई अहम खुलासा नहीं किया है. 12 जनवरी को रूपेश कुमार सिंह की हत्या पटना के पुनाइचाक में स्थित उनके अपार्टमेंट के सामने कर दी गई थी. पिछले 11 दिनों में पटना पुलिस ने चार लोगों का पूछताछ की सीडीआर को खंगाला सीसीटीवी के फुटेज को देखा, लेकिन अब तक उसके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है.

डीजीपी का दावा भी हो रहा फेल

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने 5 दिन पहले दावा किया था कि पुलिस रूपेश हत्याकांड में जल्द खुलासा कर देगी. डीजीपी ने रुपेश से की हत्या के पीछे पार्किंग ठेकेदारी को लेकर विवाद की तरफ संकेत दिए थे. लेकिन उनकी इस थ्योरी पर भी पुलिस मुहर नहीं लगा पाई. शुक्रवार को खबर आई कि पुलिस ने इस मामले में गुजरात से एक पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शख्स को उठाया जो वहां ठेकेदारी का काम करता है. लेकिन इस मामले में भी अब तक कोई अहम डेवलपमेंट नहीं हो पाया. पटना के एक बड़े बिल्डर से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन नतीजा सामने नहीं आया. अब पुलिस पटना के बाइकर्स गैंग पर नजर गड़ाए हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने इस मामले में तीन बाइकर्स को उठाया है पुलिस को शक है कि यह बाइकर्स रूपेश मर्डर केस को लेकर अहम सुराग दे सकते हैं.


एसआईटी की टीम ने शनिवार को कंकड़बाग बोरिंग रोड, एसके पुरी, शास्त्री नगर, फुलवारी शरीफ और बेऊर जैसे इलाकों में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान तीन बाइकर्स को उठाया गया. पुलिस की एक टीम रुपेश के गांव भी पहुंची. वहां उनके परिजनों से भी पूछताछ हुई है. रूपेश हत्याकांड को लेकर बिहार के बाहर अभी आधा दर्जन टीमें काम कर रही हैं. टीमों के जरिए अलग-अलग जगहों पर जांच जारी रखी है लेकिन अब तक रूपेश हत्याकांड को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने रूपेश की हत्या के पीछे जो थ्योरी बताई थी वह उसी में उलझ कर रह गई है.

टैग्स