ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

रोहतास में डबल मर्डर से हड़कंप: आश्रम की छत पर मिले खून से लथपथ दो शव, इलाके में सनसनी

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दो लोगों की गला

रोहतास में डबल मर्डर से हड़कंप: आश्रम की छत पर मिले खून से लथपथ दो शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दो लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतकों की पहचान बड्डडी ओपी के पीठियाव निवासी नन्हक पासवान और सज्जन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों का खून से सना शव आलमपुर स्थित खनेश्री मंदिर आश्रम की छत पर मिला है। एक साथ दो लोगों की हत्या की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और घटना से जुड़े साक्ष्य को इकट्ठा कर रही है। फिलहाल डबल मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इलाके में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता