Hindi News / news / रोहित शर्मा का शानदार फार्म जारी, बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फिफ्टी

रोहित शर्मा का शानदार फार्म जारी, बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फिफ्टी

1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 03, 2019, 9:12:19 AM

रोहित शर्मा का शानदार फार्म जारी, बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फिफ्टी

- फ़ोटो

WORLD CUP 2019: टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा शानदार फार्म में चल रहे हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 40वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार 50 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाने में कामयाब रहे और क्रीज पर जमे हुए हैं. वहीं रोहित के जोड़ीदार केएल राहुल भी 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. आपको बता दें कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम में दो बदलाव किए गए हैं. कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है.