Hindi News / news / पटना बेउर जेल में कैदी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पटना बेउर जेल में कैदी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 01, 2019, 5:41:43 PM

पटना बेउर जेल में कैदी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां बेउर जेल में कैदी की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बेली रोड पर वाहनों का परिचालन बाधित हो रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. पूरी घटना पटना के रुकुनपुरा इलाके की है. जहां बेउर जेल में कैदी की मौत के बाद लोगों के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी की मुताबिक रुकनपुरा के रहने वाले कैदी टुनटुन पासवान की बेउर जेल में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि शराब के मामले में उसे कल जेल भेजा गया था.