आरा: खड़ी कंटेनर को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

1st Bihar Published by: K K Singh Updated Oct 09, 2019, 9:55:40 PM

आरा: खड़ी कंटेनर को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

- फ़ोटो

ARRAH: बड़ी खबर आरा से जहां सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे में दो जानवरों की मौत हो गई.

घटना जिले के हसनबाजार इलाके के हसनबाजार मोड़ की है. फिलहाल घटना में गंभीर रुप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.