1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Feb 17, 2020, 9:10:34 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां एक भीषण सड़क हादसे में ASI की मौत हो गई है. मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है. जिसमें उसकी जान चली गई. दारोगा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है.
घटना सीतामढ़ी जिले के पूनौरा थाना इलाके की है. जहां मुजफ्फरपुर पथ पर डुमरा बड़ी बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसे में ASI की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ASI की पहचान राकेश सिंह के रूप में की गई है. जो भभुआ जिले का रहने वाले थे. मिली जानकारी के मुताबिक मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी लगी हुई थी. एग्जाम में ड्यूटी करने के बाद जब वह घर आ रहे थे.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाइक और पिकअप के बीच हुई इस भीषण टक्कर में ASI की जान गई. दारोगा की गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. मृतक ASI की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.