ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

DESK : खाटूश्याम जी का दर्शन करके वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. हाद

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

DESK : खाटूश्याम जी का दर्शन करके वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. 

हादसा मध्य प्रदेश के टोंक जिले की है, जहां मंगलवार रात हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. हादसे के शिकार हुए लोग शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के आठ लो जीप पर सवार होकर खाटूश्याम जी का दर्शन करने गए थे. तभी रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-12 पर टोंक जिला मुख्यालय से करीब 1 किलोमीटर दूर  एक पुलिया पर श्रद्धालुओं की इस जीप को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे जीप पुलिया की दीवार और ट्रेलर के बीच में फंस गई.

इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में चार पुरुष, दो महिलायें और दो बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये. जीप का चालक बच गया, लेकिन वह भी फरार बताया जा रहा है.

पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को जीप से बाहर निकाला तथा उनको टोंक के साअदत अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बार जयपुर रेफर कर दिया गया हैं. घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.  पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.