1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 03, 2019, 6:27:10 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां बिग्रहपुर के पास बाईपास में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूरी घटना जक्कनपुर थाना इलाके की है। जहां टक्कर इतनी तेज थी कि कार कई बार पलटी मारते हुए सड़क पर उलट कर खड़ी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। जिसके कारण यह हादसा हुआ।