1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Sep 04, 2020, 10:10:23 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन अनियंत्रित रफ्तार असमय लोगों की जान ले रहा है और लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं.
ताजा मामला पटना सिटी के शाहजहांपुर थाना इलाके की है, जहां अल्ट्रा सीमेंट फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.