1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 16, 2019, 4:56:29 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त खबर सामने आ रही है पटना से जहां सिटी राइड बस ने दो लोगों को रौंद दिया है. खबर के मुताबिक पत्रकार नगर थाना इलाके के राजेंद्र नगर में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. मिली रही जानकारी के मुताबिक दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया है. इसके साथ ही गुस्साए लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट