1st Bihar Published by: PRANAY RAJ Updated Sep 21, 2020, 2:57:00 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां तेज रफ्तार की कहर ने असमय एक की जान ले ली. वहीं दूसरा शख्स अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है.
हादसा वेन थाना इालके के बेलदारिया गांव की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही बाइक पर सवार पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक्सिडेंट की सूचना पुलिस को दी और घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.