Hindi News / news / अभी-अभी : मुंगेर में कांवरियों से भरी बस पलटी, 3 दर्जन से अधिक...

अभी-अभी : मुंगेर में कांवरियों से भरी बस पलटी, 3 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 10:16:53 PM

अभी-अभी : मुंगेर में कांवरियों से भरी बस पलटी, 3 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

- फ़ोटो

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां कांवरियों से भरी एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है. इस घटना में 3 दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना जिले के सफियाबाद थाना इलाके की है. जहां हेरु दियारा स्थित शहीद स्मारक चौक के पास बस डिवाइडर से टकरा कर सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 70 कांवरियें सवार थे. जिसमें करीब 35 लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंगेर सदर अस्पताल के डॉ फ़ैज़ ने बताया कि 1 दर्जन से अधिक कांवरियों का हाथ पैर टूट गया है. कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बस समस्तीपुर जिले से आ रही थी. सभी घायल कांवरिये जिले माही थाना के निवासी बताये जा रहे हैं. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट