1st Bihar Published by: Updated May 11, 2020, 11:55:51 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है.
घटना परसविगहा थाना इलाके के गोड़ीहा गांव की है. जहां दो बाइक में आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कुर्था थाना इलाके के सरैया गांव के होमगार्ड जवान और कसईं गांव के एक शख्स के रुप में हुई है.
खबर के मुताबिक मृतक होमगार्ड का जवान लरसा गांव अपनी बेटी से मिलने गया था. जिसके बाद वह लौटकर कुर्था जा रहा था. तभी गोदिहा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हासदे के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.