1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 17, 2020, 12:42:08 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला बरौनी थाना इलाके के पिपरा चौक की है, जहां सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे शख्स की मौत हो गई.
सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बरौनी -तेघड़ा मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किय. मृतक की पहचान पिपरा निवासी परमजीत कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक परमजीत अपने घर से किसी कामसे जा रहा था. तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया.
जिसके बाद स्थानिए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटना यहां पर बार-बार होती है. इसकी शिकायत कई बार पुलिस को किया गया है लेकिन पुलिस नहीं सुनती है. फिलहाल बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...