1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Oct 17, 2020, 10:48:21 AM
- फ़ोटो
AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में पिता- पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 2 बच्ची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
जिनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य घायलों का औरंगाबाद के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल और मृतक सभी कोलकाता के रहने वाले हैं. ये सभी परिवार स्वर्ण व्यवसाई हैं और उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित अपने स्वर्ण व्यवसाय को देखने कोलकाता से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए झांसी जा रहे थे. तभी इनकी गाड़ी कामा बिगहा के लेन को क्रॉस ट्रक की चपेट में आ गयी.
हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस टक्कर की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये उन्हें गया रेफर कर दिया है.