1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Oct 03, 2020, 10:55:45 AM
- फ़ोटो
ARA :इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक मासूम और उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है,जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसा पीरो थाना इलाके के नोनार गांव के पास हुआ है. जहां तेज रफ्तार से जा रही बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही पति और उसेक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई.
मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रुप से घायल पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.