1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Nov 09, 2020, 9:03:14 AM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां तेज रफ्तार की कहर ने असमय एक शख्स की जान ले ली है. घटना आरा सहार मुख्या मार्ग के खड़ाव गांव के पास की है.
जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पिता और बेटी को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई है. गंभीर रुप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पिता साइकिल से बेटी को ट्यूशन पहुंचाने जा रहा था. तभी सहार थाना इलाके के खड़ाव पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा.