Hindi News / news / औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, साले-बहनोई की मौके पर मौत, 5 माह पहले...

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, साले-बहनोई की मौके पर मौत, 5 माह पहले ही हुई थी मृतक की शादी

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Dec 02, 2019, 9:13:37 AM

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, साले-बहनोई की मौके पर मौत, 5 माह पहले ही हुई थी मृतक की शादी

- फ़ोटो

AURANGABAD : औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक रिश्ते में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं. 

हादसा सदर अस्पताल औरंगाबाद के बिजौली मोड़ के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो लोगों की ही मौत हो गई. 

मृतक की पहचान पड़रिया गांव के छोटू सिंह और रिसियप थाना  के मटिहानी गांव के राकेश सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि देर रात दोनों कहीं से एक शादी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. बताया जाता है कि मृतक छोटू की शादी 5 माह पूहले ही हुई थी और वह अपने साले के साथ ससुराल जा रहे था. इस हादसे के बाद से दोनों गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.