1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2019, 11:50:34 AM
- फ़ोटो
ARA : आरा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन सड़क हादसे में असमय लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला जिले के धनगाई थाना इलाके के धनगाई जगदीशपुर एनएच-30 की है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.
खबर के मुताबिक रोहतास के दो लोग और सारण के रहने वाले एक लोग कार पर सवार होकर पटना से रोहतास जा रहे थे, तभी धनगाई अटलांटा कंपनी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों में रोहतास के बहुआरा गांव के पवन कुमार, अवाढ़ी गांव के संदीप कुमार और सारण के एकमा के निलेश दुबे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते हैं तीनों युवकों के घर कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि निलेश दुबे ओला का गाड़ी चलबाता था और बाकि के दोनों युवक उसका ड्राइवर था.