Hindi News / news / 5 जुलाई को राजद मनाएगा स्थापना दिवस, जनसमस्याओं को लेकर पार्टी करेगी प्रदर्शन

5 जुलाई को राजद मनाएगा स्थापना दिवस, जनसमस्याओं को लेकर पार्टी करेगी प्रदर्शन

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 04, 2019, 7:11:42 PM

5 जुलाई को राजद मनाएगा स्थापना दिवस, जनसमस्याओं को लेकर पार्टी करेगी प्रदर्शन

- फ़ोटो

DESK: 5 जुलाई को राजद अपना 23वां स्थापना दिवस मनाएगा. इस मौके पर पार्टी जन समस्याओं को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी बाद में एक जनसभा कर पार्टी अपने नीतियों और सिद्धांतों को लेकर संकल्प भी लेगी. शुक्रवार को होने वाला राजद का यह 23वां स्थापना दिवस होगा. पार्टी ने इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की हैं. पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस मौके पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. राबड़ी देवी करेंगी शुरुआत इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दीप जलाकर करेंगे. कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह,शिवानंद तिवारी ,रघुवंश सिंह सहित पार्टी के तमाम वरीय नेता मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के तमाम विधायक और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. पटना से गणेश की रिपोर्ट